मऊ कलेक्ट्रेट पर गोंड महासभा का हल्ला बोल: जाति प्रमाण पत्र में बाधा डालने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग

मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

महासभा का आरोप है कि एक संगठित गिरोह राजनीतिक रंजिश, अवैध वसूली और फर्जी शिकायतों के जरिए गोंड जनजाति के वैध प्रमाण पत्र जारी होने में अड़ंगेबाजी कर रहा है। प्रदर्शन में शामिल अनुष्का गोंड ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने वाले कुछ लोग बाहरी हैं और नेपाल के निवासी हैं, जो थारू जनजाति से संबंधित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेश के अनुसार मऊ जनपद के गोंड समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की श्रेणी में रखा गया है, फिर भी उनके हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मुस्कान गोंड ने कहा कि जानबूझकर प्रमाण पत्रों को रोका जा रहा है और बाहरी लोगों द्वारा समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रमाण पत्रों को रोकने की साजिश रचने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। बड़ी संख्या में उपस्थित गोंड समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.