बड़ौत: पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बागपत

बागपत जनपद में अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद में अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है, जिसे वह क्षेत्र में खपाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बड़ौत पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News 24