बलरामपुर: महाकुंभ में सेवा देने वाले 26 पुलिसकर्मी महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित, सीओ ललिया ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ मेला 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ मेला 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के अनुपालन में, जनपद बलरामपुर के उन 26 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं दी थीं।

सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार, 20 को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) ललिया, डी.के. श्रीवास्तव ने इन जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कर्मियों को मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल गौरतलब है कि महाकुंभ मेला 2025 के सफल समापन के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस पदक की घोषणा की थी। इसी क्रम में जनपद स्तर पर मेडल वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में सेवा देना उनके लिए सौभाग्य की बात थी और यह पदक उन्हें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर थाना ललिया के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.