बलरामपुर:मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए प्रशासन सख्त, 42 अधिकारी करेंगे रैंडम जांच 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

बलरामपुर

बलरामपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला और सदर की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला और सदर की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए 42 अधिकारियों की विशेष टीम तैनात की है, जिन्हें दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।

सूची में मिलीं भारी खामियां हाल ही में हुए अनंतिम प्रकाशन के बाद जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कुल 11,71,827 मतदाताओं वाली सूची में से 4,11,200 मतदाता अनुपस्थित पाए गए। इनमें 63,138 मृतक,1.33 लाख से अधिक स्थानांतरित और लगभग 1.59 लाख ऐसे लोग हैं जिनका कोई पता नहीं चल सका है। इसके अलावा 37,090 नाम दोबारा दर्ज मिले हैं। इन्हीं गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए विधानसभावार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बीएलओ की तय होगी जवाबदेही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि रैंडम जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम कटवाने के लिए फार्म-7 और सुधार के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.