नौतनवा: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, 10 लेखपालों को एसडीएम का कारण बताओ नोटिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील मुख्यालय पर शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में शिथिलता बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील मुख्यालय पर शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में शिथिलता बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उपजिलाधिकारी एसडीएम नवीन प्रसाद ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में 10 लेखपालों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।

शासकीय कार्यों की अवहेलना पर नाराजगी एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बावजूद, बार-बार बैठकों और लिखित व मौखिक निर्देशों के बाद भी कुछ लेखपालों की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। एसडीएम के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों में अरुचि को दर्शाता है।

इन लेखपालों पर गिरी गाज नोटिस पाने वाले लेखपालों में जयहिंद, राहुल गौतम, रोहित, अनिल कुमार, आमिर, जैनुद्दीन, राजकमल और आलोक सिंह सहित कुल 10 कर्मचारी शामिल हैं। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो संबंधित लेखपालों के खिलाफ कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस सख्त रुख से तहसील के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.