मानवता की सेवा ही परम धर्म: शिकारपुर में 260 मरीजों का हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण, बांटे गए कंबल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मोहल्ला कोट शेर खान स्थित बख्शी आई केयर सेंटर द्वारा रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मोहल्ला कोट शेर खान स्थित बख्शी आई केयर सेंटर द्वारा रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। नेत्र चिकित्सक डॉ. रूबी और डॉ. मुस्तकीम (गुड्डू) ने अपने मरहूम पिता अब्दुल हकीम बख्शी की स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया, जिसमें कुल 260 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

निशुल्क दवा, चश्मा और ऑपरेशन की सुविधा शिविर के दौरान डॉ. अतुल चौधरी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। जांच के उपरांत जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। विशेष रूप से मोतियाबिंद से ग्रसित 28 मरीजों का चयन किया गया है, जिनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी समीम चौधरी ने सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।” कार्यक्रम में वार्ड सभासद सूर्यकांत शर्मा, हरेंद्र सिंह, डॉ. आशीष शर्मा और संदीप गुप्ता जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डॉ. मुस्तकीम ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते। कार्यक्रम में अशोक पुनीत सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की और इस पुनीत कार्य की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.