बुलंदशहर: जिरौली-बक्सरा मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी निजात

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में ग्राम जिरौली से बक्सरा मार्ग पर 225 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली में ग्राम जिरौली से बक्सरा मार्ग पर 225 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण से जिरौली, कोटला और मलाकपुर सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

लंबे समय से जर्जर हाल में पड़े इस मार्ग के कारण ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और किसानों को कीचड़ व गड्ढों से जूझना पड़ता था। ठेकेदार प्रवेश शर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और सरकारी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। वहीं, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महेश ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है और इसे समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्थानीय निवासी बिट्टू सिंह राघव, जितेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा और गोरे सिंह ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पक्की सड़क के बनने से अब बाजार, अस्पताल और तहसील तक पहुंच आसान और सुगम हो जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.