बलरामपुर :पुलिस की बड़ी कामयाबी नाबालिग का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बालिका को उसके चंगुल से छुड़ा लिया है।

फक्कड़दास चौराहे से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम आज अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल रस्तोगी की टीम ने उतरौला के फक्कड़दास चौराहे पर घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने अभियुक्त रितेश वर्मा को दबोच लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान अभियुक्त के पास से अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

थाना स्थानीय पर इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 03/2026 पंजीकृत था। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2): (अपहरण से संबंधित)धारा 351(3): (आपराधिक धमकी से संबंधित)

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितेश वर्मा (पुत्र सुरेश वर्मा) के रूप में हुई है। वह जनपद बलरामपुर के थाना श्रीदत्तगंज अंतर्गत ग्राम शिवदयालपुर कोल्हुई बिनौहनी का निवासी है।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में हुई इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। बालिका के सकुशल मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.