खुनियांव (सिद्धार्थनगर)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)’ के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव क्षेत्र में भारी सरगर्मी देखी गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)’ के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव क्षेत्र में भारी सरगर्मी देखी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस अभियान में स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न गांवों के मतदान बूथों का दौरा किया और घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता सूची के प्रति जागरूक किया।
मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण
डॉ. सतीश द्विवेदी ने क्षेत्र के बेलवा, मिठौवा और मधवापुर कला गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाता सूची का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कई पात्र युवाओं के नाम अभी भी सूची में शामिल नहीं हैं, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया।
मौके पर ही भराए गए फॉर्म-6
अभियान को गति देते हुए पूर्व मंत्री ने ऐसे नागरिकों की पहचान की जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मदद से मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाए। साथ ही, जिन मतदाताओं के विवरण (नाम, आयु, पता) में त्रुटियां थीं,उन्हें फॉर्म-8 के जरिए सुधार कराने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
पूर्व मंत्री का संबोधन: ‘कोई भी पात्र न छूटे’
इस अवसर पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा, एक सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। मताधिकार हमारा सबसे बड़ा अधिकार है, और यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को एक मिशन के रूप में लें।
अभियान के दौरान डॉ. द्विवेदी के साथ अखिलेश मौर्य, सोनू जायसवाल, डॉ. राम कृष्ण यादव, देव राज राजभर, भगत, गोविंद जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
गोरखपुर :कैम्पियरगंज तहसीलदार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, मुख्य गेट पर जड़ा ताला, जमकर हुई नारेबाजी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2026





















