आईए जाने कि आज 16 जनवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

16 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1920 – ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1761 – पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ़्राँसीसियों का अधिकार हटा दिया।
1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
1581 – ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
2001 – श्रीहरि नटराज – भारतीय तैराक हैं।
1950 – वी. एस. संपत – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1946 – कबीर बेदी – भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं।
1946 – मुनीश्वर चन्द्र डावर- भारतीय चिकित्सक हैं। उनकी नि:स्वार्थ सेवाओं के लिये भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, 2023 से सम्मानित किया है।
1931 – सुभाष मुखोपाध्याय – भारत के ‘प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी’ के जनक चिकित्सक व वैज्ञानिक थे।
16 जनवरी को हुए निधन
1989 – प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) – मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।
1988 – एल. के. झा – भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
1966 – टी. एल. वासवानी – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।
1962 -रामनरेश त्रिपाठी- प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।
महराजगंज: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/hpAUyhlHxp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 16, 2026













