बांसी: सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, गरीबों को बांटे कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार शाम को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर बृहस्पतिवार शाम को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी और वरिष्ठ सपा नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

महिलाओं और गरीबों की बुलंद आवाज हैं डिंपल: चमन आरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि सांसद डिंपल यादव सादगी की प्रतिमूर्ति और महिलाओं की बुलंद आवाज हैं। वे सदन से लेकर सड़क तक गरीबों, मजलूमों और असहायों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती हैं। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कंबल वितरण के साथ मनाया उत्सव पूर्व नपा अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि डिंपल यादव हमेशा प्रदेश की तरक्की की सोच के साथ कार्य करती हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी साझा की। उत्सव के अंत में चमन आरा राईनी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम में कपिल देव, मुस्तकीम खान, सुमन यादव और करीम राईनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.