सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के जरिए महिलाओं को किया सशक्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत आज थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के मिश्रौलिया में भव्य ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत आज थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के मिश्रौलिया में भव्य ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की उन महिलाओं तक पहुँचना था, जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं आ पाती हैं।

हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीके बताए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की कार्यप्रणाली साझा की गई। महिलाओं को 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस हेल्प), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, नए कानूनों और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के गुर भी सिखाए गए।

निस्तारण और संवाद सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित बहू-बेटियों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधा संवाद किया। सार्वजनिक स्थानों पर मिशन शक्ति 5.0 के पोस्टर और स्टीकर भी चस्पा किए गए। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.