भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त: मकर संक्रांति मेले को लेकर SSB और पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर में आयोजित होने वाले विशाल मकर संक्रांति मेले के मद्देनजर, एसएसबी (SSB) 22वीं बटालियन और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

मेले में उमड़ती है भारी भीड़ सुरक्षा बलों ने नेपाल से आने वाले सभी वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। इस सतर्कता का मुख्य कारण गोपालपुर का ऐतिहासिक मेला है, जहाँ भारत और नेपाल के करीब 50 गाँवों के हजारों श्रद्धालु दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुँचते हैं। भीड़ की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्व के प्रवेश को रोकने के लिए पिलर संख्या के आसपास गश्त तेज कर दी गई है।

अधिकारियों की देखरेख में हुई जांच इस अभियान का नेतृत्व ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने किया। मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, उपनिरीक्षक खुशबू, और आरक्षी मनोहर यादव सहित एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मेले की समाप्ति तक यह सघन चेकिंग जारी रहेगी ताकि दोनों देशों के श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.