महराजगंज: जंगल से भटकी नीलगाय ने दो गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े, गांव में मची अफरा-तफरी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा सुगौली में आज सुबह कोहरे की ओट में जंगल से भटक कर आई एक नीलगाय ने भारी तबाही मचाई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा सुगौली में आज सुबह कोहरे की ओट में जंगल से भटक कर आई एक नीलगाय ने भारी तबाही मचाई। नीलगाय के गांव में घुसने से न केवल ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, बल्कि दो अत्यंत गरीब परिवारों के आशियाने भी पूरी तरह तहस-नहस हो गए।

कोहरे और कुत्तों के डर से घरों में घुसी नीलगाय जानकारी के अनुसार, गुरुवार 15 जनवरी की सुबह जब पूरा गांव घने कोहरे की चादर में लिपटा था, तभी एक विशाल नीलगाय भटकते हुए बस्ती में आ पहुंची। आवारा कुत्तों के भौंकने से नीलगाय इतनी डर गई कि वह जान बचाने के लिए गांव के निवासी लकड़ू और मनौव्वर की झोपड़ियों में जा घुसी।

मजदूरी कर बनाया आशियाना हुआ जमींदोज पीड़ित लकड़ू और मनौव्वर बेहद गरीब हैं और झोपड़ी डालकर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। बेकाबू नीलगाय के झोपड़ियों में घुसने से उनकी दीवारें गिर गईं और घर का सारा सामान बिखर कर बर्बाद हो गया। घर में रखे खाने-पीने के राशन से लेकर पानी की पाइपें तक टूट गईं। इस अप्रत्याशित घटना से दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बेघर हुए इन परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए ताकि वे कड़ाके की ठंड में अपना सिर छिपा सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.