दानपुर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल’ के तहत गुरुवार को विकास क्षेत्र दानपुर के ग्राम चौगानपुर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल’ के तहत गुरुवार को विकास क्षेत्र दानपुर के ग्राम चौगानपुर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल में दानपुर न्याय पंचायत के सैकड़ों जॉब कार्ड धारक मजदूरों ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
नाम बदलने की आड़ में योजना खत्म करने की साजिश
मुख्य अतिथि प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में इसके प्रावधानों को बदला जा रहा है, जो अंततः इस योजना को समाप्त करने की एक गहरी साजिश है। प्रज्ञा गौड़ ने कड़े शब्दों में कहा, “यह सरकार मजदूरों की पीठ में छुरा घोंप रही है और उनके हक को छीनकर पूंजीपतियों की झोली भर रही है।”
राज्यों पर आर्थिक बोझ और ‘अडानी-अंबानी’ का हित
जिला उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने नए बिल के तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब राज्यों पर 60% आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह और मोदी की जोड़ी अडानी-अंबानी को लाभ पहुँचाने के लिए किसान और मजदूरों को आर्थिक रूप से खत्म करना चाहती है।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार ने की और कुशल संचालन इंजीनियर रवि लोधी द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सिराज अहमद, हामिद अली, रविंद्र लोधी, विजय सिंह प्रधान, हरी बाबू, पुष्पेंद्र लोधी, बहादुर सिंह, लाल सिंह लोधी, हरप्रसाद, सुरेश, अमरसिंह, जयप्रकाश लोधी सहित भारी संख्या में महिला शक्ति शशिबाला, प्रेमवती, आशा देवी, मलोदा, रामवती, सावित्री, पूजा देवी मौजूद रहीं।
मकर संक्रांति पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, कहा- आज से शुरू होंगे सभी शुभ कार्यhttps://t.co/Pau5Xcelda
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026























