महराजगंज: जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के शौर्य को किया नमन; नागरिक सुरक्षा मजबूत करने में ली जाएगी वेटरन्स की मदद

महराजगंज

महराजगंज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के तत्वावधान में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे’ (सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस) का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के तत्वावधान में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे’ (सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस) का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान और समर्पण को याद किया गया।

अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीद नायक प्रेम बहादुर खत्री, नायक पूरन बहादुर थापा और हवलदार प्रदीप कुमार थापा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

पूर्व सैनिक बनेंगे नागरिक सुरक्षा के ‘प्रशिक्षक’

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्र की अमूल्य निधि बताया। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि:

“जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के अनुशासन और विशाल अनुभव का लाभ जनपद की नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) को मजबूत करने में लेगा। पूर्व सैनिकों की सेवाओं का उपयोग स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने में किया जाएगा, जिससे महराजगंज में एक कुशल और अनुशासित नागरिक सुरक्षा बल तैयार हो सके।”

क्यों मनाया जाता है वेटरन्स डे?

अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीनों सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आधुनिक भारत के निर्माण में सैनिकों की भूमिका और उनके शौर्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

बलिदान का ऋणी रहेगा समाज

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) धीरेन्द्र राय ने सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए कहा कि देश और समाज उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सम्मान समारोह में एसएसबी कमांडेंट 22वीं वाहिनी शक्ति सिंह ठाकुर, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विजय यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित भारी संख्या में जनपद के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.