बुलंदशहर: जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनेगा मायावती का 70वां जन्मदिन, मेरठ कूच की तैयारी तेज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

5000 कार्यकर्ताओं का मेरठ कूच का लक्ष्य जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार को मेरठ के मान्यवर कांशीराम पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बुलंदशहर की सातों विधानसभाओं से लगभग 5000 लोग सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि बहन जी का शासनकाल विकास और कानून व्यवस्था की मिसाल रहा है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार केवल धर्म की राजनीति कर रही है।

2027 में सरकार बनाने का संकल्प रविंद्र प्रधान ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर हैं। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि सर्वसमाज का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि शोषितों और पीड़ितों के हक के लिए 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यदेव गौतम, सतीश सागर, प्यारेलाल जाटव, योगेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र भारती सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.