बुलंदशहर: एसएसपी ने अगौता थाने में नवनिर्मित मैस का किया उद्घाटन, चौकीदारों को बांटे कंबल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह एवं एएसपी रिजुल कुमार ने थाना अगौता में नवनिर्मित आधुनिक मैस भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह एवं एएसपी रिजुल कुमार ने थाना अगौता में नवनिर्मित आधुनिक मैस भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस स्टाफ के खान-पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

थाने का सघन निरीक्षण और निर्देश उद्घाटन के पश्चात एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मालखाना और सीसीटीएनएस कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। थाने की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

चौकीदारों का सम्मान और सुरक्षा मंत्र कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसएसपी ने ग्रामीण सुरक्षा की अहम कड़ी, ‘चौकीदारों’ से सीधा संवाद किया। उन्हें कर्तव्य बोध कराते हुए ठंड से बचाव हेतु कंबल, कोट और साफा वितरित किए गए। एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण हेतु गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में थाना स्टाफ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.