बुलंदशहर: जिरौली में जल निगम की योजना बनी मुसीबत, 4 साल से अधूरा काम और खुदी सड़कों से ग्रामीण परेशान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम जिरौली में जल निगम की योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम जिरौली में जल निगम की योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय आफत बन गई है। JMC कंपनी द्वारा कराए जा रहे पानी की टंकी का निर्माण पिछले चार वर्षों से अधूरा लटका हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

लापरवाही की मार: क्षतिग्रस्त हुईं सड़कें ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की अधिकांश पक्की सड़कों को खोदकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी है कि चार साल बीत जाने के बाद भी न तो टंकी चालू हुई और न ही सड़कों की मरम्मत कराई गई। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

जिम्मेदारी से बच रहे ठेकेदार मामले में जब JMC कंपनी के ठेकेदार कुलदीप राय से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह ठेका उन्होंने GMC कंपनी से लिया है। वहीं, मास्टर कैलाश चंद, कुलदीप शर्मा, अरविंद शर्मा और राहुल प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह कार्यप्रणाली पर रोक लगाई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए।

 

Voice Of News 24