बलरामपुर: पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में टली सुनवाई, अब 20 जनवरी को MP-MLA कोर्ट में होगी अगली बहस

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में सुनवाई हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, समय की कमी और दोनों पक्षों की दलीलें पूरी न होने के कारण बहस अधूरी रह गई। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

घटना 4 जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हुई थी। फिरोज अहमद उर्फ पप्पू जब जरवा मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे जिले में तनाव फैल गया था और समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस की गहन तफ्तीश में यह बात सामने आई थी कि इस हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं, बल्कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा थी। जांच के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चल रहे विवाद के चलते फिरोज पप्पू को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी।

पूर्व सांसद समेत 5 आरोपी, लगा था ‘रासुका’

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने कई रसूखदार चेहरों को नामजद किया था रिजवान जहीर पूर्व सांसद (प्रमुख आरोपी) जेबा रिजवान पूर्व सांसद की बेटी ,रमीज नेमत पूर्व सांसद के दामाद,इनके अलावा दो अन्य सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया था।

प्रशासन ने उस समय मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका/NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की थी।

वर्तमान में इस हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। चूंकि मामला एक पूर्व सांसद और चेयरमैन से जुड़ा है, इसलिए बलरामपुर की राजनीति और सामाजिक हलकों में इस केस को लेकर खासी उत्सुकता बनी हुई है।

अब सबकी निगाहें 20 जनवरी पर टिकी हैं, जब अदालत में फिर से बहस शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस तारीख को होने वाली सुनवाई केस की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.