बुलंदशहर: सऊदी अरब से लौटे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली,रिश्तों को किया शर्मसार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर झोझा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर झोझा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने 65 वर्षीय पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ताहिर (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ताहिर और उनके बेटे अबूबकर के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर अबूबकर ने घर में रखी अपने पिता की ही लाइसेंसी बंदूक उठा ली और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पिता की बंदूक से ही किया कत्ल

आरोपी बेटे ने अपने पिता को निशाना बनाते हुए दो गोलियां मारीं, जिससे ताहिर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक ताहिर की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बेटा अबूबकर हाल ही में सऊदी अरब से नौकरी कर वापस घर लौटा था। घर आने के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू कलह और संपत्ति या पैसों का विवाद प्रतीत हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.