बुलंदशहर :ड्यूटी पर तैनात दरोगा केपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बदायूं जिले के उझानी थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी सिंह का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बदायूं जिले के उझानी थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी सिंह का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर के बाद पुलिस महकमे और उनके पैतृक गांव नगला चिरौरी में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक केपी सिंह बदायूं के उझानी थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केपी सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे और उनके आकस्मिक चले जाने से विभाग को बड़ी क्षति हुई है।

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

केपी सिंह के पार्थिव शरीर को बदायूं पुलिस लाइन लाया गया, जहाँ बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई, जिसके बाद पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर बुलंदशहर रवाना किया गया।

रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सोमवार शाम को उपनिरीक्षक केपी सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक क्षेत्र बुलंदशहर पहुँचा। उनके चचेरे भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रामघाट पर गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

केपी सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण, सगे-संबंधी और पुलिस विभाग के साथी शामिल हुए। हर किसी की आंखें अपने जांबाज साथी और प्रिय परिजन को विदाई देते समय नम थीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.