महराजगंज में पति-पत्नी का जनाजा या रिश्तों के सच्ची हकीकत की अर्थी

महराजगंज

महराजगंज जिले के पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 दीन दयाल नगर में बुजुर्ग महिला रूमाली देवी (62) ने अपने पति लालमन सिंह (70) की मौत का समाचार सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही मिनटों में खुद भी दम तोड़ दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 दीन दयाल नगर में बुजुर्ग महिला रूमाली देवी (62) ने अपने पति लालमन सिंह (70) की मौत का समाचार सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही मिनटों में खुद भी दम तोड़ दी। एक ही चिता पर हुई अंतिम विदाई ने बर्बाद होते रिश्तों की सच्चाई को आईना दिखा दिया है।

पति-पत्नी का जनाजा या रिश्तों के हकीकत की अर्थी

जिस दौर में पति-पत्नी का रिश्ता साजिशों में बर्बादी की कहानी का गवाह बन रहा है,उसी दौर में महराजगंज के परतावल के पति-पत्नी की यह अंतिम विदाई, रिश्तों के सच्ची हकीकत की मिसाल बन गई है।

छोड़ेंगे ना तेरा साथ,ओ साथी मरते दम तक

जिस दौर में रिश्ते, फि़ल्मी पर्दे पर झलकतें हों,उसी दौर में पति-पत्नी का एक साथ जनाजा उठना, दिलों को झकझोर देने वाला था। फिल्मी गानों में लोग पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर तमाम कहानियों को प्रस्तुत करतें हैं, जो केवल कल्पनाओं की गलियों में ही भटकतीं हैं,लेकिन महराजगंज के परतावल की यह कहानी, हकीकत की उन गलियों में शोर मचा दी है, जिसमें रिश्ते नीलाम होते फिर रहें हैं।

जब रिश्तों के प्रति अटूट प्रेम का प्रण हो और जीवन भर साथ निभाने की मन में दृढ़ संकल्प हो तो भगवान को भी इन रिश्तों के आगे नतमस्तक होना पड़ता है।

 

Voice Of News 24