बलरामपुर: जाली नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रहा था ‘मौत का ट्रक’, पुलिस ने चालक को दबोचा; मालिक पर भी केस दर्ज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चलाने वाले एक शातिर चालक को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान खुला फर्जीवाड़े का खेल

उतरौला पुलिस टीम जब संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक ट्रक को रोका गया। सघन जांच और पूछताछ में पता चला कि ट्रक पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह फर्जी है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद भी कमा रहे थे पैसा

गिरफ्तार चालक चिनकू यादव ने पुलिस को बताया कि उक्त ट्रक का सरकारी रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है।अधिक आर्थिक लाभ कमाने और किसी दुर्घटना की स्थिति में पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन स्वामी के निर्देश पर जाली नंबर प्लेट लगाई गई थी।

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने जाली नंबर प्लेट लगे ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं (318(4), 338, 336(3), 340(2)) के तहत मुकदमा संख्या 215/2025 पंजीकृत किया है:

चिनकू यादव (चालक): निवासी ग्राम कुड़ोहा, थाना जरवा, बलरामपुर।हरेन्द्र दूबे (वाहन स्वामी): निवासी सब्जी मंडी के पास, कस्बा तुलसीपुर, बलरामपुर।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उतरौला श्री अवधेश राज सिंह की टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार चालक को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है, वहीं वाहन स्वामी की तलाश जारी है .                                                                             .

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.