महराजगंज:एसएसबी की बड़ी पहल,सीमावर्ती युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटर ड्राइविंग कोर्स का शुभारंभ

महराजगंज

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम’ के तहत आज भगवानपुर और सोनौली क्षेत्र के युवाओं के लिए मोटर ड्राइविंग कोर्स का भव्य शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम भगवानपुर कार्यक्षेत्र के अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत भवन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

तस्करी और अपराध से दूर, स्वरोजगार की ओर कदम

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप कमांडेंट प्रदीप कुमार मेधी ने कहा कि एसएसबी का उद्देश्य केवल सीमाओं की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती युवाओं का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कौशल आधारित प्रशिक्षण (Skill Training) के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इससे वे न केवल स्वरोजगार हासिल कर सकेंगे, बल्कि तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा के ब्लॉक प्रमुख राकेश मदेशिया उपस्थित रहे। उनके साथ भगवानपुर के ग्राम प्रधान गणेश मदेशिया, भगवानपुर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर जटा शंकर, और पीजीएसएस एनजीओ (PGSS NGO) की ओर से सुनील कुमार व अंशु जसवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एसएसबी अधिकारियों का रहा मार्गदर्शन

इस दौरान सोनौली समवाय प्रभारी इंस्पेक्टर (जीडी) प्रशांत कुमार और भगवानपुर समवाय प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजीत तालुकदार सहित एसएसबी के अधीनस्थ अधिकारी और जवान मुस्तैद रहे। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना की।

युवाओं में भारी उत्साह

प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। युवाओं का मानना है कि ड्राइविंग का हुनर सीखकर वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.