शाहजहांपुर
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी शुरुआत एक चलती ट्रेन के डिब्बे से हुई। यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जहाँ एक युवक ने न केवल एक अनाथ युवती को सामाजिक प्रताड़ना से बचाया, बल्कि उसे समाज में सम्मानजनक स्थान देते हुए अपना जीवनसाथी भी बना लिया।
ट्रेन में हुई वो मुलाकात
शाहजहांपुर के रहने वाले गोलू अपने काम के सिलसिले में दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। सफर के दौरान उन्होंने देखा कि एक युवती ट्रेन में भीख मांग रही है और कुछ मनचले युवक उसे अकेले देख परेशान कर रहे हैं। युवती की बेबसी गोलू से देखी नहीं गई और उन्होंने उन लड़कों का कड़ा विरोध किया।
“किस-किस से लड़ेंगे आप?” – उस एक सवाल ने बदल दी सोच
विरोध के दौरान जब स्थिति झगड़े तक पहुँच गई, तब उस युवती ने गोलू से एक ऐसी बात कही जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया। युवती ने कहा, “यह तो मेरे साथ हर रोज होता है, आप अकेले कब तक और किस-किस से लड़ेंगे?” इस एक वाक्य ने गोलू को सोचने पर मजबूर कर दिया। बातचीत के दौरान पता चला कि वह युवती अनाथ है और पेट भरने के लिए भीख मांगने को मजबूर है।
भीख मांगने वाली युवती बनी घर की लक्ष्मी
युवती की लाचारी और उसकी ईमानदारी देख गोलू को पहली ही मुलाकात में उससे लगाव हो गया। उन्होंने तुरंत उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। पहले तो युवती को इस पर यकीन नहीं हुआ, उसे लगा कि शायद यह भी कोई मजाक है। लेकिन गोलू ने अपनी गंभीरता साबित करने के लिए तुरंत फोन पर अपने परिजनों से उसकी बात कराई।
समाज के लिए पेश की मिसाल
परिजनों की सहमति के बाद गोलू उस युवती को अपने घर शाहजहांपुर ले आए और पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। आज वह युवती, जो कभी ट्रेनों में अपमान सहने को मजबूर थी, एक सम्मानित परिवार की बहू है।
गोलू के इस साहसी और मानवीय कदम की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं— “एक विवाह ऐसा भी”, जहाँ रस्मों से ज्यादा इंसानियत और सम्मान को तवज्जो दी गई।
यूपी में शीतलहर का कहर: CM योगी का सख्त आदेश, 1 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद pic.twitter.com/vFUUb3F0uZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 29, 2025













