महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहाँ सिधवारी ग्रामसभा में अज्ञात शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रतिमा के साथ की गई बर्बरता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर बाबा साहेब की प्रतिमा के हाथ की उंगली और आंख के पास के हिस्से को तोड़ दिया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने प्रतिमा की यह स्थिति देखी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस कृत्य को संविधान और सामाजिक न्याय पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा और क्षेत्राधिकारी (CO) बसंत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से खंडित प्रतिमा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।
ग्रामीणों की मांग: सीसीटीवी और दोषियों की गिरफ्तारी
ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार सुरक्षा की कमी के कारण होती हैं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं:
दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिमा स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/yfStGe7g99
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025



















