सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी की चौपाल में ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, लोटन के खखरा गांव में डेढ़ घंटे में दूर हुई ग्रामीणों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की योजनाओं को सीधे पात्र व्यक्तियों की दहलीज तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शुक्रवार को विकासखंड लोटन के खखरा गांव पहुंचे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की योजनाओं को सीधे पात्र व्यक्तियों की दहलीज तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शुक्रवार को विकासखंड लोटन के खखरा गांव पहुंचे। शाम 3 बजे शुरू हुई इस विशेष चौपाल में जिलाधिकारी ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि डेढ़ घंटे के भीतर ही कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर ‘सुशासन’ की मिसाल पेश की।

मौके पर बने राशन कार्ड, पेंशन की मिली मंजूरी

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी का सख्त और संवेदनशील रुख देखने को मिला:

ज्ञानवती को मिला हक: गांव की ज्ञानवती ने जब राशन कार्ड न होने की शिकायत की, तो डीएम ने तत्काल आपूर्ति इंस्पेक्टर को वहीं निर्देशित किया। मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई शुरू की गई।

विधवा पेंशन की गुहार: एक वृद्ध विधवा महिला की पेंशन समस्या पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को तुरंत पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की फौज: सीडीओ बलराम सिंह और जिला विकास अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों का निस्तारण तुरंत संभव हो सका।

मनरेगा का बदला नाम और बढ़ा रोजगार

चौपाल में जिलाधिकारी ने मनरेगा को लेकर दो बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं 125 दिन का रोजगार: ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए डीएम ने बताया कि अब मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नया नाम – ‘विकसित भारत’: उन्होंने जानकारी दी कि अब इस योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना” कर दिया गया है, ताकि इसे प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य के साथ जोड़ा जा सके।

योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य शिविर

चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच की और दवाएं वितरित कीं। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें और सीधे ब्लॉक या तहसील स्तर पर अपनी समस्याओं को रखें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, बीडीओ लोटन और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.