बलरामपुर: ‘हफीज फूड्स’ के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल; कूटरचित लाइसेंस बनाकर मांस बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की कोतवाली उतरौला पुलिस ने धोखाधड़ी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की कोतवाली उतरौला पुलिस ने धोखाधड़ी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ‘हफीज फूड्स’ के नाम पर फर्जी लाइसेंस तैयार कर व्यापार करने वाले मुख्य अभियुक्त मोहम्मद हफीज को गिरफ्तार कर लिया है।

FSSAI की जांच में खुली पोल

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और केंद्रीय अनुज्ञापन प्राधिकारी, गाजियाबाद की अधिकारी रत्ना श्रीवास्तव द्वारा प्रेषित जांच रिपोर्ट में लाइसेंस नंबर 12724998000309 को संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त मोहम्मद हफीज ने सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी लाइसेंस प्राप्त किया था। इसी आधार पर 21 दिसंबर को उतरौला कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

लाख टके के लालच में की जालसाजी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने आज अभियुक्त मोहम्मद हफीज को डाकघर कस्बा उतरौला के पास से दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए:

बेरोजगारी और लालच: हफीज ने बताया कि वह बेरोजगार था और इलाके में भैंस के मांस की मांग को देखते हुए उसने ज्यादा पैसे कमाने की योजना बनाई।

सहयोगियों का हाथ: उसने गोंडा निवासी अपने दो साथियों (मोहम्मद सैफ और असफाक) के साथ मिलकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिसके लिए उसने करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च किए।

फर्जीवाड़ा: हफीज के पास केवल थोक का लाइसेंस था, लेकिन फुटकर (रिटेल) में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाइसेंस में ‘कूटरचना’ (Edit/Forge) की और उसे फुटकर बिक्री का लाइसेंस बना लिया।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की टीम ने यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस अब हफीज के फरार साथियों (मोहम्मद सैफ और असफाक) की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.