महराजगंज: भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश, नौतनवा उपनिबंधक का पुतला फूँक वकीलों और किसानों ने खोला मोर्चा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील परिसर नौतनवा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर उपनिबंधक (रजिस्ट्रार) के खिलाफ अधिवक्ताओं और किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के तहसील परिसर नौतनवा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर उपनिबंधक (रजिस्ट्रार) के खिलाफ अधिवक्ताओं और किसान नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वरिष्ठ किसान नेता नागेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उपनिबंधक का पुतला दहन किया।

75 दिनों तक नहीं हुई सुनवाई किसान नेता नागेन्द्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहाँ बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं होता। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 75 दिनों से शासन और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की इसी अनदेखी से तंग आकर उन्हें पुतला दहन जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा।

अधिवक्ताओं का मिला समर्थन इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्ट कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। पुतला दहन की घटना से तहसील क्षेत्र में काफी गहमागहमी बनी रही।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.