सिद्धार्थनगर:गौहनिया रेलवे फाटक पर ‘मौत’ की रफ्तार,बिना फाटक बंद हुए गुजरी गोरखपुर-बहराइच स्पेशल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया-शोहरतगढ़ रेलखंड के गौहनिया रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कंपा दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया-शोहरतगढ़ रेलखंड के गौहनिया रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कंपा दी। गेटमैन की कथित लापरवाही के चलते, बिना फाटक बंद किए गोरखपुर-बहराइच स्पेशल ट्रेन (05131) तेज रफ्तार से क्रॉसिंग से गुजर गई। इस दौरान दर्जनों स्कूली बच्चे और राहगीर पटरी के बेहद करीब थे, जो महज संयोगवश मौत के मुंह से बच निकले।

चीख-पुकार और अफरा-तफरी का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण फाटक पर स्कूल जाने वाले बच्चों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों की भारी भीड़ थी। गेट खुला होने के कारण लोग सामान्य रूप से आवाजाही कर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आती दिखी। ट्रेन की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि पटरी पर लगी लाल झंडी तक हवा में उड़ गई।

जमुनी गांव निवासी सर्वेश मिश्रा ने बताया, “अचानक ट्रेन को आता देख बच्चों में चीख-पुकार मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर पीछे की तरफ भागे। अगर कोई वाहन पटरी के बीच में होता, तो आज दर्जनों घर उजड़ जाते।”

लोको पायलट की सूझबूझ और शिकायत

ट्रेन के लोको पायलट ने खतरे को भांपते हुए तत्काल सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कुछ दूरी पर ट्रेन रोककर रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोला और मामले की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। पायलट की शिकायत ने साफ कर दिया कि गेटमैन की लापरवाही ने सैकड़ों जिंदगियों को दांव पर लगा दिया था।

रेलवे प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं:

गेटमैन की अनुपस्थिति: क्या ट्रेन आने की सूचना मिलने के बावजूद गेटमैन ने लापरवाही बरती?

तकनीकी खामी या मानवीय चूक: क्या सिग्नलिंग सिस्टम में कोई खराबी थी या यह पूरी तरह मानवीय चूक है?

जनता में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में दोषी गेटमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त रेलखंड होने के बावजूद सुरक्षा मानकों की ऐसी अनदेखी अक्षम्य है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.