महराजगंज: कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कार्यकर्ता गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई को बताया ‘सरकारी तानाशाही’

महराजगंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्यप्रणाली और भाजपा सरकार द्वारा उसे जायज ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।

भारी गहमागहमी के बीच प्रदर्शन

बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों का जत्था भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा, वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

ईडी की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों से ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

गंभीर आरोप: नेताओं ने कहा कि बीमारी की स्थिति में भी नेताओं से 56-56 घंटे पूछताछ की गई।

अदालत का हवाला: प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट को तथ्यों के अभाव में स्वीकार करने से इनकार कर दिया और इस कार्रवाई को ‘द्वेषपूर्ण व सरकार प्रायोजित’ बताया।

दहाड़े दिग्गज नेता: “तानाशाही की ओर बढ़ रहा देश”

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “मोदी सरकार वोट चोरी से लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने तक, हर कदम तानाशाही की ओर बढ़ा रही है। कांग्रेस पार्टी ईंट से ईंट बजाने को तैयार है।”

वहीं, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने केंद्र सरकार से इस कार्रवाई के लिए देश से माफी मांगने की मांग की और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कार्यकर्ताओं से तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सदामोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रमेश श्रीवास्तव, रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, राम प्रताप, प्रमोद पांडे, अब्दुल गनी, विजयकांत सिंह, लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती, संदीप तिवारी, वंदना, भोलू, आनंद कनौजिया और डॉ. इकबाल जमील सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.