महराजगंज कोहरे का कहर, बस और i20 कार की भीषण भिड़ंत; गर्भवती महिला की मौत, 3 घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौतनवां क्षेत्र की संपतिहां चौकी के पास, एक तेज रफ्तार बस और i20 कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौतनवां क्षेत्र की संपतिहां चौकी के पास, एक तेज रफ्तार बस और i20 कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस हादसे में एक गर्भवती महिला की दुःखद मौत हो गई है। वहीं, कार चालक समेत तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण कम दृश्यता और तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.