अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, फरेन्दा पुलिस ने 10 कुंतल लहन किया नष्ट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और निष्कर्षण को रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना फरेन्दा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और निष्कर्षण को रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना फरेन्दा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है।

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भारीवैसी और निरनाम पश्चिमी में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दबिश के दौरान, अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 10 कुंतल लहन (कच्चा माल) को बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद किए गए इस भारी मात्रा में लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए की गई है। पुलिस दल में उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद, म0उ0नि0 अंजली राय, हे0का0 हिमांशु राय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.