पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर, घघसरा मार्ग पर हादसा; बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र की घघसरा चौकी के अंतर्गत सामधीया चौराहा के पास मगर घघसरा मार्ग पर आज एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र की घघसरा चौकी के अंतर्गत सामधीया चौराहा के पास मगर घघसरा मार्ग पर आज एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को घटनास्थल से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत सामान्य कर दिया।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.