सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थनगर की इटवा पुलिस ने महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में 18 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थनगर की इटवा पुलिस ने महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में 18 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त नन्दलाल विश्वकर्मा (निवासी खरदेवरी, थाना इटवा) पर मुंबई के मानिकपुर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट में मु0अ0सं0-123/2007 (धारा 302/376/363 भादवि0) के तहत मामला दर्ज था। नन्दलाल ने 31.03.2007 को एक 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहा था।
डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक) के निर्देश और रविन्द्र सिंह (प्रभारी निरीक्षक, इटवा) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आज 10.12.2025 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में मुंबई क्राइम ब्रांच के सोपान पाटिल (API) और रविन्द्र पवार (ASI) के साथ इटवा थाने के हे0का0 राकेश पटेल और का0 अमित वर्मा शामिल थे। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
सिद्धार्थनगर:साइबर क्राइम से मुकाबले को पुलिस तैयार SP ने किया ‘नवीन चुनौतियों’ पर मंथन, जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देशhttps://t.co/S3iXTjRdYL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2025





















