दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई

इटावा

इटावा जनपद के दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। इटावा के मानिकपुर मोड़ पक्की बाग क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। इटावा के मानिकपुर मोड़ पक्की बाग क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर तिरछी हो गई थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद बस पलटने से बच गई, अन्यथा बड़ा जनहानि हो सकती थी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित किया। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर मामले में आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24