महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर हो रहे निर्माण में बड़े पैमाने पर सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मानक के अनुसार इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण में इसकी अनुमति नहीं है।
मौके पर मौजूद मिस्त्री ने बताया कि निर्माण में 5 बोरा सफेद बालू और सिर्फ 1 बोरा मोरंग मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि कार्य 5:1 अनुपात में किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों के विपरीत है।
आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मानकविहीन कार्य कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद विभागीय कर्मचारी और जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सभासद प्रतिनिधि विनोद सिंह का कहना है कि इस तरह कमजोर सामग्री से तैयार हुई नालियां कुछ ही दिनों में टूट-फूट जाएंगी, हमने पचासों बार ठिकेदार से कहा है लेकिन हमारी बात को दरकिनार करते हुए काम कर रहे है जिससे भविष्य में जलनिकासी की समस्या और अधिक गंभीर हो जाएगी।
लोगों ने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग से मौके पर जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महराजगंज: ईर्ष्या की आग में जली गरीब की ‘सपनों वाली बाइक’, पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासनhttps://t.co/Yi5snhbJVF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2025





















