13 साल की सेवा बाकी, सीनियर IAS अनामिका सिंह ने लिया वीआरएस; केंद्र में डेपुटेशन न मिल पाना बना वजह

लखनऊ

उत्तर प्रदेश कैडर की 2004 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश कैडर की 2004 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन कर दिया है। अनामिका सिंह की सामान्य सेवानिवृत्ति वर्ष 2038 में होनी थी, यानी उनके सेवाकाल के करीब 13 साल शेष थे। उनके इस अचानक वीआरएस के फैसले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

एनओसी न मिलने से थीं निराश

एक कुशल और सक्रिय अधिकारी के रूप में पहचानी जाने वाली अनामिका सिंह काफी समय से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर जाने की इच्छुक थीं।

वह पूर्व में भी केंद्र सरकार के नीति आयोग (NITI Aayog) में डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

वीआरएस का कारण: बार-बार प्रयास करने के बावजूद, जब उन्हें राज्य सरकार से केंद्र में जाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिला, तो उन्होंने निराश होकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का कठिन फैसला लिया।

कई अहम जिलों की संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी

मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली अनामिका सिंह ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं:

वह चित्रकूट और उन्नाव जैसे जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकी हैं।

वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात थीं।

हाल ही में उन्हें बरेली मंडल का कमिश्नर बनाए जाने का आदेश जारी हुआ था, जिसे बाद में बदल दिया गया था।

सूत्रों की माने कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े कैडर में अधिकारियों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए एनओसी मिलना कई अधिकारियों के लिए तनाव और निराशा का कारण बनता रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.