सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली सफलता: हत्या के प्रयास का आरोपी नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त रुपेश उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार उर्फ मंगरे (निवासी भीमापार, सिद्धार्थनगर) को आज जमुआर नाला के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया है।

अभियुक्त रुपेश उर्फ गोलू पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 238/25 के तहत धारा 76, 109(1), 115(2), 333, 351(3), 352 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.