सिद्धार्थनगर :सवा करोड़ से संवारा जाएगा शोहरतगढ़ का भिरंडा माता मंदिर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ नगर पंचायत में स्थित प्रसिद्ध भिरंडा समय माता स्थल की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ नगर पंचायत में स्थित प्रसिद्ध भिरंडा समय माता स्थल की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। शासन ने मंदिर के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

116.22 लाख रुपये की स्वीकृति

आस्थावानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग के महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति मिल गई है। पर्यटन विभाग की ओर से भिरंडा समय माता स्थल के विकास व सुंदरीकरण के लिए 116.22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस बजट से मंदिर परिसर में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं। अतिरिक्त भवन का निर्माण: यह भवन श्रद्धालुओं के ठहरने के काम आएगा।

मांगलिक कार्यक्रमों में सुविधा: क्षेत्र के लोगों को शादी, विवाह, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, इंगेजमेंट जैसे मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी।

बेहतर सुविधाएँ: सुंदरीकरण के तहत बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ रोशनी (लाइटिंग) का भी उत्तम इंतजाम किया जाएगा।

मंदिर तक पहुंचने के लिए, श्रद्धालु शोहरतगढ़ से खुनुवां बाईपास पर दो किलोमीटर उत्तर दिशा में जाकर, पूरब दिशा में लगे गेट से प्रवेश कर सकते हैं और एक किलोमीटर चलकर माता के दरबार तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से स्वीकृत इस धनराशि से भिरंडा माता मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.