महराजगंज: मतदाता सूची पुनरीक्षण की निगरानी तेज, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने भागाटार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी चुनावों के मद्देनजर विशेष निर्वाचन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की निगरानी तेज कर दी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी चुनावों के मद्देनजर विशेष निर्वाचन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ब्लॉक मिठौरा की भागाटार ग्राम पंचायत में एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्म भरने, सत्यापन और मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और सभी आवश्यक फॉर्म सही ढंग से भरे जाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में एसआईआर के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए कुल 23 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों में कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एसआईआर कार्यों के साथ-साथ फॉर्मर रजिस्ट्री (FRR) के कार्य भी शिविरों में एक साथ किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रियाओं में सरलता और गति आएगी।

जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा किया जाए और आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि अगले मतदाता सूची प्रकाशन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.