महराजगंज परतावल बाजार में स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल बाजार में एक तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 27 वर्षीय सद्दाम हुसैन की दुखद मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल बाजार में एक तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 27 वर्षीय सद्दाम हुसैन की दुखद मौत हो गई। यह दुर्घटना 20 नवंबर की शाम करीब 5:45 बजे भारतीय स्टेट बैंक के पास हुई।

सद्दाम हुसैन अपने दोस्त के साथ परतावल आया था, तभी यूपी 56 एएस 6117 नंबर की स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परतावल के सीएचसी से उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में अबुबकर नगर के पास उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफन कर दिया। मृतक के भाई शाहिद हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने स्कूटी संख्या यूपी 56 एएस 6117 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Voice Of News24