गोरखपुर नवविवाहिता के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने गला रेतकर की हत्या

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के झंगहा क्षेत्र अंतर्गत रसुलूपुर गांव में हुई नवविवाहिता की ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के झंगहा क्षेत्र अंतर्गत रसुलूपुर गांव में हुई नवविवाहिता की ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी विनय को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका और गिरफ्तार अभियुक्त विनय के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध थे। मृतका की शादी हो जाने के बाद भी यह संबंध जारी रहा। नवविवाहिता लगातार विनय पर साथ रहने का दबाव बना रही थी।

विनय इस दबाव से परेशान हो चुका था और उसने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। उसने नवविवाहिता को मिलने बुलाया और फिर गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *