बहराइच: कैसरगंज की उमा देवी बनेंगी ‘बेस्ट BLO ऑफ 2026’, डीएम ने सराहा

बहराइच

बहराइच जनपद के बूथ लेवल ऑफिसर BLO उमा देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट BLO ऑफ 2026’ के सम्मान से नवाजा जाएगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उमा देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट BLO ऑफ 2026’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 217 की BLO उमा देवी ने SIR के तहत अपने 505 मतदाताओं से जुड़े सभी कार्यों को समय से पूर्व और शत-प्रतिशत पूर्ण करके मिसाल पेश की है।

डीएम ने उमा देवी के इस समर्पित कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन अन्य बीएलओ के लिए एक प्रेरणा है। जहां कई जगहों पर SIR के काम में लापरवाही की खबरें आ रही हैं, वहीं उमा देवी ने अपनी लगन से न केवल कार्य को पूरा किया, बल्कि गुणवत्ता का भी ध्यान रखा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.