12 हजार साल बाद फटा इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी, राख का गुबार दिल्ली के आसमान तक पहुंचा

ब्यूरो रिपोर्ट

इथियोपिया का निष्क्रिय माना जाने वाला हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को लगभग 12 हजार साल बाद अचानक फट गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इथियोपिया का निष्क्रिय माना जाने वाला हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को लगभग 12 हजार साल बाद अचानक फट गया। इस भीषण विस्फोट से निकलने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड गैस का गुबार करीब 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया। इस गुबार का असर सिर्फ इथियोपिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लाल सागर को पार करते हुए एशिया तक फैल गया।

दिल्ली के आसमान पर दिखा असर

ज्वालामुखी विस्फोट के दो दिन बाद, सोमवार रात करीब 11 बजे, यह राख और गैस का गुबार इथियोपिया से करीब 4300 किलोमीटर दूर भारत की राजधानी दिल्ली के आसमान पर भी छा गया था।

 

विस्तार: शुरुआत में यह राख यमन और ओमान तक फैली।

 इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट के अनुसार, यह ज्वालामुखी राख अब भारत के ऊपर से हट गई है और चीन की ओर बढ़ रही है।

उड़ानों पर पड़ा था असर

इस गुबार के कारण वायु यातायात पर भी गंभीर असर पड़ा था। एअर इंडिया ने एहतियात के तौर पर अपनी 11 उड़ानें रद्द कर दी थीं, ताकि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस गुबार की ऊंचाई बेहद ज्यादा थी, जिसके कारण आम लोगों की दैनिक जीवन पर इसका असर काफी कम हुआ। हालांकि, विमानों के लिए यह गुबार खतरा पैदा कर सकता था, जिससे उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानें रद्द की गई थीं।

 

Voice Of  News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *