महराजगंज बरवा खुर्द में संदिग्ध आग, गरीब का घर जलकर राख; रंजिश का आरोप!

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द गांव में एक गरीब परिवार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द गांव में एक गरीब परिवार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस अचानक लगी भीषण आग से घर में रखा कीमती सामान और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर आग लगाने और परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस जल्द ही सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.