लखनऊ आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 पदों पर भर्ती, 10 दिसंबर तक करें आवेदन!

लखनऊ

लखनऊ जनपद के आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ जनपद के आंगनबाड़ी सहायिका के 1106 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 10 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदिका का उसी ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ के लिए वह आवेदन कर रही है।

सरकार ने इस भर्ती में गरीब, विधवा और तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। चयनित सहायिकाओं को प्रतिदिन चार घंटे की ड्यूटी करनी होगी, जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह ₹4000 का मानदेय दिया जाएगा। महिलाओं के लिए यह रोजगार और सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *