महराजगंज पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बाइक चोर घायल, नेपाल का साथी भी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के 23/24 नवंबर की रात को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के 23/24 नवंबर की रात को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर, भिटौली, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त गश्त के दौरान यह सफलता मिली।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम त्रिमुहानी घाट पहुँची, जहाँ दो चोर चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्र कर नेपाल में बेचने की फिराक में थे। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई न्यूनतम फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष निषाद उर्फ लल्लू (निवासी थाना कैंट, अयोध्या) और दीनानाथ साहनी (निवासी नवलपरासी, नेपाल, जो वर्तमान में ठूठीबारी में रह रहा था) के रूप में हुई है। आशीष के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और एक अन्य वाहन बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समस्त वैधानिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। विवेचना में सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

इस मुठभेड़ में कोतवाली पुलिस, एसओजी (SOG) और स्वाट टीम शामिल रहीं। पुलिस ने मौके से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.