ऑपरेशन क्लीन जारी: महराजगंज में पुलिस मुठभेड़, अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी घाट पर पुलिस और एक अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमोहानी घाट पर पुलिस और एक अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में एक चोर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार चोर महराजगंज, गोरखपुर और संतकबीर नगर से बाइक चोरी करके उन्हें नेपाल में बेचता था।

इस मुठभेड़ में कोतवाली पुलिस, एसओजी (SOG) और स्वाट टीम शामिल रहीं। पुलिस ने मौके से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.